Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बड़ी खबर,झारखंड की सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया कप्तान

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

झारखंड रांची से

झारखंड की सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने इस बात की जानकारी दी है। इंग्लैंड और बेल्जियम के खिलाफ 22 मई से 9 जून के बीच खेले जाने वाले एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के लिए सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है। नवनीत कौर टीम की उप-कप्तान बनाई गई हैं। नई कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में ये टीम 22 से 26 मई तक बेल्जियम और फिर 1 जून से 9 जून के बीच इंग्लैंड का दौरा करेगी।

गौरतलब है कि झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वालीं सलीमा टेटे जनजातीय आदिवासी समुदाय से आती हैं। बांस की स्टिक से प्रैक्टिस करने से शुरू कर ओलंपिक तक पहुंचने में सलीमा टेटे की जिंदगी काफी मुश्किलों और संघर्षों से भरी रही है।

Exit mobile version