Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रीवा – भोपाल में गिरफ्तार लकी मेंटल भेजा गया रीवा जेल, वारदात में प्रयुक्त पिस्टल हुई बरामद l

भोपाल में गिरफ्तार लकी मेंटल भेजा गया रीवा जेल, वारदात में प्रयुक्त पिस्टल हुई बरामद |

 

रीवा – भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लकी सिंह परिहार फरारी काटने के लिए भोपाल आ रहा है ,मुखबिर की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रीवा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कर्रवाई की और आरोपी कुलदीप सिंह परिहार उर्फ लकी मेंटल को दबोच लिया. बता दें कि तकरीबन 8 माह पूर्व रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर लकी सिंह परिहार उर्फ लकी मेंटल ने कुछ युवकों पर कट्टे से फायरिंग करके शहर में सनसनी फैलाई थी और मौके से फरार हो गया था. लकी मेंटल को पुलिस रीवा लाई हैं ,लकी मेंटल एक आदतन अपराधी है. इसके विरुद्ध कई मामले पंजीबद्ध हैं , जिससे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी | आरोपी को रीवा जेल भेज दिया गया है |

Exit mobile version