Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बलदेव थाना क्षेत्र के किसान के खाते में से साढ़े छः लाख रुपए अज्ञात लोगों ने निकाले, किसान के पैरों तले जमीन खिसकी,

मथुरा।बलदेव। बलदेव क्षेत्र के एक किसान के खाते से साढ़े छः लाख रुपए निकाले जाने से किसान के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी अज्ञात ने उसके खाते में से रूपया निकाला,‌ थाना बलदेव क्षेत्र के विकास खंड के गांव नौहा पक्की गढ़ी, कंजौली घाट के किसान नेत्रपाल सिंह पुत्र रमोला का भारतीय स्टेट बैंक बलदेव में खाता है, वह बुधवार को बैंक में अपने खाते को चैक किया तो देखा उसके खाते से साढ़े छः लाख रुपए निकाले गए हैं, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। नेत्रपाल सिंह ने बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत कर स्टेटमेंट निकलवाया तो हिसाब लगाया जिसमें विभिन्न बार बार विभिन्न खाते में साढ़े छः लाख रुपए निकाले गए हैं। इस मामले की बलदेव थाने में तहरीर दी है।‌ किसान नेत्रपाल सिंह ने बताया दो वर्ष पूर्व 22-23 लाख रुपए में उसने खेत बेचा था,सभी रुपए बलदेव बैंक खाते में जमा किए गए थे, जब जब आवश्यकता होती तब रुपए निकाले गए।‌ लेकिन बुधवार को बैंक में खाते में कम राशि देख कर माथा ठनका, फिर बैंक स्टेटमेंट निकलवा कर देखा, लगभग साढ़े छः लाख रुपए निकाले गए हैं। इसकी शिकायत बलदेव थाने में दर्ज कराई है। बलदेव थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया इसकी तहरीर मिली है, जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई होगी, जांच पड़ताल में मामले में पीड़ित किसान का भतीजा ही शामिल दिखाई दे रहा हैं, क्योंकि भतीजा ही एटीएम का प्रयोग कर रहा था, जांच पड़ताल जारी है, शीघ्र ही कार्रवाई होगी।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version