Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कुकडेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,NSA आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा कैन्द्रीय जेल

मनासा।पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश ऊइके के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा गुण्डा बदमाश तत्वों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। जिनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक  राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के NSA आरोपी बंशीलाल उर्फ शिवा पिता रामलाल गुर्जर उम्र 40 साल नि नलवा को कलेक्टर  के एनएसए आदेश क्रमांक 211/आरटीसी/2024 दिनांक 01.05.2024 के पालन में गिरफ्तार कर कैन्द्रीय जेल इंदौर दाखिल किया गया।

सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम कुकड़ेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version