Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अपर चिकित्सा अधिकारी ने राजेपुर CHC का किया औचक निरीछड़ मिली अव्यवस्थाएं, चिकित्सा प्रभारी गायब।

संवाददाता (फर्रुखाबाद अमृतपुर ) : फर्रुखाबाद अपर चिकित्सा अधिकारी डा0 दलवीर सिंह ने, राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया अपर चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया की राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे जिसके कारण आज अचानक निरीक्षण करना पड़ा निरीक्षण करने पहुंचे डॉक्टर दलबीर सिंह यादव ने अव्यवस्थाओं को देखते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी नजर आई जहां भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं वही चिकित्सालय के अंदर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, अपर चिकित्सा अधिकारी ने पत्रकारों को बताया की लेबर रूम में सर्वाधिक गंदगी पाई गई आधा दर्जन स्टाफ नर्सो की नियुक्ति होने के बाद भी स्टाफ नर्स सोनू सिंह के बारे में कोई भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं नहीं दे सके किसी पर भी आरसी नंबर अंकित नहीं पाया गया ना ही अंकित करने का प्रयास किया गया स्टाफ नर्स निरीक्षण के दौरान अपनी स्वेच्छा से ही चली गई जिसको अपर चिकित्सा अधिकारी ने घोर लापरवाही बताया उन्होंने कहा कि हम निरीक्षण ही करते रहे कब तक स्टाफ धीरे-धीरे कर निकल गया इतना ही नहीं चिकित्सा प्रभारी आरिफ सिद्दीकी भी अनुपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने उपस्थिति पंजिका का बारीकियों से निरीक्षण किया तो उसमें कई जगहों पर कटिंग पाई गई उन्होंने कहा राजेपुर स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम है आधा दर्जन स्टाफ नर्सो की नियुक्ति होने के बावजूद लेबर रूम में गंदगी पाया जाना लापरवाही प्रतीत होती है अपर चिकित्सा अधिकारी ने कहा की राजेपुर की अव्यवस्थाओं के बारे में, उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा जिससे इस चिकित्सालय का सुधार हो सके

Exit mobile version