Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

बरडीहा प्रखंड कार्यालय में शोक सभा

बिसुनपुरा प्रखंड के बीडीओ की मौत पर शोक सभा

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मझिआंव से

बरडीहा प्रखंड कार्यालय परिसर में बिसुनपुरा प्रखंड के बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया.इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.

इस अवसर पर बरडीहा बीडीओ बिजय राम ने कहा कि श्री केरकेट्टा के आकस्मिक निधन पर पूरा प्रखंड कार्यालय परिवार मर्माहत है.हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें.मौके पर बीडीओ बिजय राम के अलावे प्रधान सहायक नरेंद्र कुमार, नाजिर सुरेश चरगट, राजू ठाकुर, रसीद अंसारी, राजेश कुमार अशोक कुमार, आलोक कुमार, आनंद कुमार, शिवम कुमार प्रेम शंकर, सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!