Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

लापता हुई बालिका को पुलिस ने तीन घण्टे के अंदर किया बरामद

अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

लापता हुई बालिका को पुलिस ने तीन घण्टे के अंदर किया बरामद

मवई अयोध्या  पटरंगा पुलिस ने लापता हुई बालिका को महज तीन घण्टे के अंदर बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया कि ग्राम पूरे कामगार के अशोक कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री शिवानी उर्फ रागिनी 10 वर्ष सोमवार को अचानक घर से लापता हो गयी।थानाध्यक्ष ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल उप निरीक्षक राजकुमार पटेल को बालिका को बरामद करने के निर्देश दिये।उप निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ बालिका को बरामद करने के लिये क्षेत्र में निकल कर खोजबीन शुरू कर दिया। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लायी।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि ग्राम जैनाबाद से बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।परिजन अपनी पुत्री को पाकर काफी प्रसन्न हो गये और थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Exit mobile version