Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण सीरियल में मुख्य किरदारों का परिचय।

1. अरुण गोविल – रामायण सीरयल में अरुण गोविल ने राम की भूमिका निभाई थी। उस दौर में हर कोई उन्हें भगवान का दर्जा देने लगा था। वे इतना प्रसिद्ध हुए की जहां जाते लोग उनके पैर छूने लगते थे। इस सो के अलावा कई फिल्मों में नजर आए।

2. दीपिका चिखलिया – रामायण सीरियल में दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। उनके पति हेमंत टोपी वाला एक कॉस्मेटिक की कंपनी चलाते हैं।  दीपिका भी उनकी मदद करती है। दोनों की दो बेटियां हैं।

3. सुनील लहरी – रामायण सीरियल मे सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। रामायण के बाद उन्होंने “बहारो के मंजिल” और परमवीर चक्र जैसे टीवी सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

4. संजय जोग –  रामायण सीरयल में संजय जोग ने भरत का किरदार निभाया था। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। लेकिन भरत के किरदार ने घर घर में पहचान दी थी। खबरों की माने तो लीवर में इंफेक्शन के कारण 40 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया।

5. दारा सिंह – रामायण सीरियल में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। जो इतिहास में अमर हो गया। साल 2012 में उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

6. अरविंद त्रिवेदी – रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। रावण के रूप में दिखने वाला उनका चौड़ा माथा और चेहरे पर गुस्से के भाव ऐसे होते थे। मानो वे सच में रावण हो।

7. बाल धुरी – रामायण सीरियल  में बाल धुरी ने दशरथ का किरदार निभाया  था। बाल धुरी मराठी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में भी सुमार थे।

8. जय श्री गडकर – रामायण सीरियल  में जय श्री गडकर ने कौशल्या का किरदार निभाया था । सन 2008 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

9. पदमा खन्ना – रामायण सीरियल  में पदमा खन्ना ने कैकेई का किरदार निभाया था। खबरों की माने तो विदेश में रह कर डांस एकेडमी चलाती हैं।

10. ललिता पवार – रामायण सीरियल में ललिता पवार ने मंथरा का किरदार निभाया था। साल 1998 में उन्होंने आखिरी सांस ली।

 

 

Exit mobile version