Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज: विशुनपुरा से बीडीओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

विसुनपुरा से

बीडीओ हिरामन केरकेट्टा ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी बीडीओ आवास पहुंच मामले की जानकारी लिया। वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह से बीडीओ आवास के बाहर नही निकले थे। काफी देर होने के बाद ब्लॉककर्मियो ने घर का दरवाजा खटखटाया। कुछ रिस्पॉन्स नही मिलने के बाद खिड़की से अंदर झांका तो सभी कर्मी सन्न रह गए। बीडीओ का शव फंदे से झूल रहा था। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

Exit mobile version