Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से dr अनिल कुमार ललितपुर की रिपोर्ट
नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी कोतवाली पुलिसने किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं के साथ दुराचार करने वाले नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी आनिल राठौर पुत्र सुखवीर राठौर उम्र करीब 24 वर्ष नि0 मुहल्ला रामनगर रूपा कालौनी को गिरफ्तार कर लिया।वादिया ने ट्यूशन पढ़ने वाले युवक ने पुत्रियों के साथ बहला फुसलाकर अश्लील हरकतें करना व दुष्कर्म करना व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 313/2024 धारा 376क,376ख /354/506 भा0द0वि0 व 5/6 ,9/10 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया तत्काल महिला का0 के साथ पीडिताओ को चिकित्सीय उपचार के लिये महिला चिकित्सालय ललितपुर भेजा गया, सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्त अनिल राठौर उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में जनार्दन यादव प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह,उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार ,का0 गनेश शामिल रहे।

Exit mobile version