
मृतक का फाइल फोटो
सीवान : जिले में आज दिन दुर्घटना होती है, लोगों का ट्राफिक नियम का ज्ञान ना होने के चलते दुर्घटना होती रहती है
। ताजा मामला मैरवा-दरौली मुख्य मार्ग की है। जहां दो बाइक के बीच टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम निवासी सुदामा गौड़ के बेटे निलेश गौड़ उर्फ राहुल उम्र 24 साल के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 10.30 बजे निलेश शादी समारोह में जा रहा था। वह अपने घर से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर गया ही था कि मैरवा-दरौली मुख्य सड़क पर पिटीइसी केंद्र के पास दूसरी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बुलेट से टक्कर हो गई। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना के बाद बुलेट चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने शव को मैरवा-दरौली मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान मुआवजा देने और आरोपी बुलेट चालक को पकड़ने की मांग करने लगे। दो घंटे तक सड़क जाम रही।
स्थल पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार और थाना अध्यक्ष प्रमोद साह ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना अध्यक्ष प्रमोद साह ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही फरार बुलेट चालक को भी खोजा जा रहा है।







