Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गोमती उद्गम स्थल की झीलों में कम हुआ पानी, जलीय जीवों पर मंडरा रहा खतरा।

पीलीभीत। गोमती नदी का उद्गम स्थल माधोटांडा में स्थित है। उद्गम स्थल पर मुख्य झील के अलावा दो अन्य झीलें भी हैं। झीलों में मछलियों के अलावा कछुओं की भी काफी संख्या। झीलों में ताजा पानी पहुंचाने के लिए पूर्व में खोदाई कर माइनर को उद्गम स्थल तक पहुंचाया गया था। पर अब कई दिनों से माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया। सोलर पंप भी बंद पड़े हैं। गर्मी में पानी कम हो रहा है। ताजा पानी न मिलने से झीलों का पानी गर्म हो रहा है। इससे मछली और कछुओं की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर गोमती भक्तों में रोष है। बृहस्पतिवार को जलीय जीवों के नुकसान को लेकर चिंता जताई गई। सिंचाई विभाग के एसडीओ से बातचीत कर समस्या से अवगत कराया गया। पूरनपुर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने भी अफसरों से बातचीत की। एसडीओ मुकेश कुमार ने जल्द पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। 

Exit mobile version