Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अनुष्का ने आईआईएम में चयनित होकर बढ़ाया लालगंज का मान, खुशी

अनुष्का ने आईआईएम में चयनित होकर बढ़ाया लालगंज का मान, खुशी

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर की मेधावी छात्रा ने अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएम में चयन की सफलता से लालगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर निवासी पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय की पौत्री अनुष्का पाण्डेय की शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि से गुरूवार को परिजनो के साथ प्रबुद्ध वर्ग में भी प्रसन्नता देखी गयी। अनुष्का इं. सुनील पाण्डेय व नगर के बहुगुणा पीजी कालेज मे प्रो. डॉ. ऋचासुकुमार की पुत्री हैं। आईआईएम बैंगलोर के प्रबन्धकीय संस्थान में अनुष्का के चयन की जानकारी पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने खुशी जताते हुए कहा कि इस सफलता से शैक्षिक क्षेत्र में रामपुर खास के नाम एक और सुनहला कीर्तिमान रोशन हुआ है। वहीं डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, डॉ. शैलेन्द्र मिश्र, डा. पुरूषोत्तम शुक्ल, व्यापारमण्डल अध्यक्ष उदयशंकर दुबे, शिवाकांत मिश्र, डॉ. डीपी ओझा, डा. आरएस त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पाण्डेय, प्रधानाचार्या शोभा श्रीवास्तव, डॉ. श्यामदुलारी सिंह आदि ने भी अनुष्का की सफलता को मेधाशक्ति के लिए गौरवपूर्ण कहा है।

Exit mobile version