Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हस्ताक्षर अभियान एवं मतदाता मैत्री बंधन कार्यक्रम का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा से

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर बुधवार को समाहरणालय गढ़वा में स्वीप कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान एवं मतदाता मैत्री बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखर जमुआर एवं एसपी दीपक कुमार पांडेय ने अपना हस्ताक्षर कर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात मतदाता मैत्री बंधन कार्यक्रम के तहत एसपी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आई एम वेरीफाइड वाटर, आई एम रेडी टू वोट लिखा मैत्री बंधन बैंड पहनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भी एसपी को मैत्री बंधन बैंड पहनाया। इस दौरान उपस्थित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी एक दूसरे को मैत्री बंधन बैंड पहनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया

मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसी मतीयश विजय टोप्पो, गोपनीय प्रभारी सह भू अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह स्वीप नोडल प्रमेश कुशवाहा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी, सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version