Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

घर में घुसकर मारपीट में पांच पर केस दर्ज

घर में घुसकर मारपीट में पांच पर केस दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। घर में घुसकर हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के समापुर खीरी गांव निवासी राकेश वर्मा पुत्र स्व. श्रीनाथ वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश को लेकर बीस अपै्रल को दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के मोनू वर्मा पुत्र देवराज वर्मा, सोनू वर्मा पुत्र करमराज, वीरेन्द्र वर्मा पुत्र रामराज, देवराज वर्मा पुत्र कालू व धर्मराज ने घर में घुसकर उसे व उसके भाई राजेन्द्र वर्मा तथा पत्नी अर्चना को मारापीटा व घरेलू सामानों में तोडफोड़ किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version