ताज़ा ख़बरें
Trending

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सोनिया ने जीता स्वर्ण पदक

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सोनिया ने जीता स्वर्ण पदक

 

 

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में दिन 20 से 21 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया अलीगढ़ कराते डू एसोसिएशन के महासचिव मिर्जा वसीम बेग ने बताया कि जिले की सोनिया , कृष्ण गोयल , पवन कुमार सिंह और सुधीर चौधरी ने अपने अपने वर्ग में प्रतिभा कर अपनी किस्मत आजमाई जिसमें जूनियर वर्ग के 48 किलो वर्ग में सोनिया ने स्वर्ण पदक और पवन कुमार सिंह ने सीनियर के 68 किलो वर्ग मे कांस्य पदक प्राप्त किया । स्वर्ण पदक और पवन कुमार सिंह ने सीनियर के 68 किलो वर्ग मे कांस्य पदक प्राप्त किया । जूनियर वर्ग की सोनिया ने 48 किलो वर्ग भार में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में अपना स्थान प्राप्त किया , देहरादून उत्तराखंड 8 से 12 मई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना चयन दर्ज किया कोच की भूमिका नरेश कुमार द्वारा निभाई गई । विजेता खिलाड़ियों को कराते एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने सम्मानित कर बधाई दी टीम के आगमन पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव एवं जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की , कराते संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद शादाब , डॉ . प्रसून वार्ष्णेय , डॉ . रवि जैन , अकबर रजा , मोहम्मद मोहम्मद तालिब शमीम , निसार अहमद अहमद आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!