Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पश्चिम बंगाल-अपनी सीट बचाएं, बीजेपी को आपकी परवाह भी नहीं और फिर…’, ममता बनर्जी का राजनाथ सिंह पर तंज

सर्मिष्ठा नाग- पश्चिम बंगाल-अपनी सीट बचाएं, बीजेपी को आपकी परवाह भी नहीं और फिर…’, ममता बनर्जी का राजनाथ सिंह पर तंज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनाथ सिंह पर हमला बोला। रायगंज के चाकुलिया में एक सार्वजनिक बैठक में ममता बनर्जी ने कहा पहले ( राजनाथ सिंह ) अपनी सीट बचाएं फिर यहां आएं और बीजेपी के लिए दलाली करें। बीजेपी को आपकी परवाह भी नहीं है। आपकी वजह से तानाशाह मोदी भारत के पीएम पद पर बैठे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री को भाजपा के लिए दलाली करने के बजाय अपनी स्थिति सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। बनर्जी ने आगे कहा कि भाजपा आपके योगदान के प्रति बहुत कम सम्मान दिखाती है। उन्होंने कहा कि सीपीएम और कांग्रेस बीजेपी की आंखें हैं और उन्हें समर्थन मिलता है।

Exit mobile version