Uncategorizedताज़ा ख़बरें

ममता बनर्जी पर अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा ने बताया टार्गेटेड अटैक, कोलकाता में दर्ज कराई प्राथमिकी

कौशिक नाग-कोलकाता-ममता बनर्जी पर अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा ने बताया टार्गेटेड अटैक, कोलकाता में दर्ज कराई प्राथमिकी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा भट्टाचार्य ने टार्गेटेड अटैक बताया है. उन्होंने अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा भट्टाचार्य ने टार्गेटेड अटैक बताया है. उन्होंने अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है. इस मामले में उनके खिलाफ कोलकाता के गरियाहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गरियाहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज
पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की शिकायत पर गरियाहाट थाने में शनिवार (20 अप्रैल) को अमित मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई. चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 19 अप्रैल को ही गरियाहाट थाना में अमित मालवीय के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि वह मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह कम्प्लेन कर रहीं हैं.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!