Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद पुश्तैनी जमीन पर जबरन हो रहा निर्माण

न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद पुश्तैनी जमीन पर जबरन हो रहा निर्माण

अम्बेडकरनगर। जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र के कुढ़ा मोहम्मद गढ़ में आबादी के भूमि पर जबरन विपक्षी द्वारा दबंगई के बल पर निर्माण कार्य किया रहा है। पीड़ित राम उजागिर पुत्र बल्देव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में पीड़ित राम उजागिर ने कहा है कि उसकी पुश्तैनी आबादी में आधा हिस्सा है। विपक्षी राम बहाल द्वारा अपनी दबंगई के बल पर बाहरी गुंडों को बुलाकर उसके हिस्से की जमीन में जबरन निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। बल्कि विपक्षी के प्रभाव में पुलिस ने उसे डांट कर भगा दिया। पीड़ित ने कहा कि अभी आबादी भूखंड का बंटवारा नहीं हुआ है। भूमि के संबंध में अपर सिविल जज सीनीयर डीविजन के न्यायालय में वाद विचाराधीन है। फिर भी पुलिस व एक भाजपा नेता की सह पर दबंग विपक्षी जबरन निर्माण करा रहा है। मना करने पर मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निर्माण रुकवाने व विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Exit mobile version