
*क्या करें-*
1-अनुशासित रहें, अच्छी वर्दी पहने, समय से ड्यूटी पर पहुंचे। पहचान पत्र व ड्यूटी कार्ड को साथ में रखें।
2-चुनाव संबंधी अधिनियमों से भलीं-भांति अवगत होले व अपने ड्यूटी को अच्छी प्रकार समझ लें।
3-मतदान हेतु एकत्रित भीड़ में से संदिग्ध व्यक्तियों व सामग्रियों पर सतर्क दृष्टि रखें।
4-पीठासीन अधिकारी मतदान स्टाफ, मतदाताओं तथा मतदान एजेंटो के प्रति विनम्रशिष्ट रहें।
5-अपने अस्त्र-शस्त्र को सुरक्षित व सदैव जिम्मेदारी पूर्वक रखें।
6-अपने साथ पानी की बोतल,टार्च,रक्षा दैनिक उपयोग में लाये जाने वाली सामग्री अवश्य रखें।
7-पीठासीन अधिकारी द्वारा दिये गये उचित निर्देश का पालन करें। उनके बुलाने पर ही शांति व्यवस्था हेतु बूथ में प्रवेश करें।
8-एक जनपद से दूसरे जनपद में जाते समय निर्धारित उपलब्ध वाहन मे बैठकर अनुशासित रुप से आवागमन करें। मार्ग में निजि कार्य से बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति से अनुपस्थित न हों।
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द भट्ट एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
