Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कोलकाता-बंगाल में अगले सप्ताह होगा बड़ा विस्फोट, तबाह तृणमूल हो जाएगी : शुभेंदु

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-बंगाल में अगले सप्ताह होगा बड़ा विस्फोट, तबाह तृणमूल हो जाएगी : शुभेंदु नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर भविष्यवाणी करते हुए तृणमूल को चेतावनी दी। इस बार कहा कि अगले सप्ताह तृणमूल तबाह हो जाएगी। अगले सप्ताह ऐसा कुछ होने वाला है जो तृणमूल के लिए तबाही का सबब बनेगा। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर भविष्यवाणी करते हुए तृणमूल को चेतावनी दी। इस बार कहा कि अगले सप्ताह तृणमूल तबाह हो जाएगी। अगले सप्ताह ऐसा कुछ होने वाला है जो तृणमूल के लिए तबाही का सबब बनेगा। शुभेंदु की यह पहली चेतावनी नहीं है। इससे पहले भी कई बार वे तृणमूल को चेतावनी देते हुए धमका चुके हैं। वे 2022 में तृणमूल को लगातार तीन तारीखें दी थी। तब उन्होंने कहा था कि 12 दिसंबर को एक बड़ा उलट-फेर होगा। जिससे तृणमूल के लिए परेशानी बढ़ेगी। इसके बाद उन्होंने 14 और 21 दिसंबर, 2022 का समय दिया। तब राज्य ही नहीं बल्कि देश की मीडिया को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा था कि ऐसा क्या कुछ होने वाला है? लेकिन तब कुछ नहीं हुआ। इसके बाद शुभेंदु ने और कई डेट दिए। इस संबंध में तृणमूल नेता कुणाल घोष ने शुभेंदु पर पलटवार किया। उनके मुताबिक भाजपा संकट में है। पश्चिम बंगाल में वोट हो रहे हैं जिसके आधार पर तृणमूल चुनाव में उतरी है।

Exit mobile version