Uncategorizedअन्य खबरेक्राइमताज़ा ख़बरेंराजस्थान

झुंझुनूं का इनामी बदमाश सीकर में पकड़ा गया

फतेहपुर रोड पर परिचित से मिलने आया था, फायरिंग कर भागा था

सीकर. जिला स्पेशल टीम व उद्योग नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झुंझुनूं जिले के 10 हजार के इनामी बदमाश को डिटेन किया है। बदमाश सीकर में फतेहपुर रोड पर अपने किसी परिचित से मिलने के लिए आया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया।

 

पुलिस ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023 को झुंझुनूं के टोडपुरा में फायरिंग हुई थी। फायरिंग में इनामी गौतम सिंह घायल हो गया था। उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसका पर्चा बयान लिया था, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

 

मामले में शामिल 10 हजार के इनामी बदमाश को आज सीकर पुलिस ने डिटेन कर झुंझुनूं पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान अनिल कुमार निवासी टोडपुरा, झुंझुनूं के रूप में हुई है। आरोपी को डिटेन करने में उद्योग नगर थाना पुलिस के कॉन्स्टेबल देवीलाल और मनोज व डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल हरीश की विशेष भूमिका रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!