Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कल से शुरू होगा हनुमान जयंती महोत्सव

कल से शुरू होगा हनुमान जयंती महोत्सव

 

अलीगढ़

 

अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराजजी मंदिर शनिवार से हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव शुरू होगा । यह आयोजन महंत कौशलनाथ जी के सानिध्य में नौ दिन तक चलेगा । इस बीच विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन इन नौ दिनों में किया जायेगा । महंत जी ने बताया कि महाबली हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक किए जाएंगे । 20 को अखंड रामायण पाठ के साथ शुरूआत की जाएगी । 21 रामायण के समापन के साथ प्रसाद वितरित किया जाएगा । 22 को विशाल शोभायात्रा निकलेगी , जिसके | बाद फूल बंगला , विशाल भंडारा , छप्पन भोग आयोजित किए जाएगा । कार्यक्रम का समापन 28 अप्रैल को विशाल भजन संध्या के साथ किया जाएगा । इस अवसर पर राज सक्सेना , विनोद ,अमलेश अग्रवाल , कृष्ण चंद्र शर्मा , अभिषेक पचौरी , गौरव अग्रवाल राधे राधे आदि का सहयोग रहेगा ।

Exit mobile version