Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हांथ में फ्रेक्चर के बाद भी मतदान डियूटी हेतु आए शिक्षक श्री दहायत के जोश और जज्बे को कलेक्टर ने सराहा

◼️हांथ में फ्रेक्चर के बाद भी मतदान डियूटी हेतु आए शिक्षक श्री दहायत के जोश और जज्बे को कलेक्टर ने सराहा

➡️ कटनी – मतदान दलों में तैनात कर्मचारी उमंग, जोश और जज्बे के साथ मतदान कराने उत्साहित हैं। ऐसे ही माध्यमिक शिक्षक है तुलसी दहायत जिनके हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद भी कर्तव्य निभाने के जज्बे की सराहना स्वयं कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ में पदस्थ श्री दहायत के दायित्व बोध के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद ने शाबाशी दी। हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद भी शिक्षक श्री दहायत ने मतदान की ड्यूटी से मुक्ति हेतु प्रयास नहीं कर कर्तव्य निभाने के लिए आगे आए। मतदान दल क्रमांक 135 में इनकी ड्यूटी पी वन के तौर पर लगीं हैं।

Exit mobile version