Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-मोदी-ममता की नाक की लड़ाई बनी बंगाल की यह सीट,

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-मोदी-ममता की नाक की लड़ाई बनी बंगाल की यह सीट, भाजपा का दांव बना टीएमसी के लिए चुनौती पश्चिम बंगाल के चुनावी घमासान में भाजपा ने जहां पूरा जोर लगाया है वहीं टीएमसी भी मजबूती के साथ मैदान में है। कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन मुकाबले को रोचक बना रहा है। इसी बीच राज्य की एक सीट पर सबकी नजर टिक गई है क्योंकि अब यह सीट पीएम मोदी और ममता बनर्जी की नाक की लड़ाई बन चुकी है। बंगाल की बशीरहाट संसदीय सीट पर तृणमूल और भाजपा की टक्कर न होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाक की लड़ाई बन गई है। दरअसल संदेशखाली इसी संसदीय क्षेत्र में आता है, जहां तृणमूल नेताओं द्वारा आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने और महिलाओं के यौन शोषण की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया था।भाजपा ने यहां से रेखा पात्र को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने ही पहली बार आरोपित तृणमूल नेताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। उनके आंदोलन से कई सलाखों के पीछे हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेखा के नाम पर मुहर लगाई है।

Exit mobile version