Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सीएमएचओ डॉ पालीवाल ने जिला अस्पताल पोकरण का किया आकस्मिक निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ पालीवाल ने जिला अस्पताल पोकरण का किया आकस्मिक निरीक्षण , पीएमओ को गुरुवार से लैब को दो पारी में संचालित करने के दिए निर्देश , लू तापघात से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओ का भी लिया जायजा

संवाददाता कोजराज परिहार

जैसलमेर 17 अप्रैल 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल पोकरण का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, डॉ पालीवाल द्वारा चिकित्सा संस्थान के वार्ड, लैब, दवा वितरण केंद्रों व कोल्ड चेन पोइंट का निरीक्षण किया गया, उन्होंने पीएमओ डॉ अनिल गुप्ता से प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा आमजन को जांच सेवा का बेहतर लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से चिकित्सा संस्थान की लैब को गुरुवार से दो पारी में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए, डॉ पालीवाल ने पीएमओ को चिकित्सा संस्थान में निर्धारित डेंगू, सीबीसी आदि निर्धारित सभी जांचो से मरीजो को लाभान्वित के लिए निर्देश दिए, उन्होंने भर्ती मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा जिला अस्पताल में होने वाली जांच सुविधाओ का लाभ प्राप्त करने की बात कही , डॉ पालीवाल ने पोकरण क्षेत्र के लोगो से अपील कर कहा है कि वे जिला अस्पताल पोकरण में दो पारी में प्रारंभ होने वाली उपलब्ध जांचो की सुविधा का लाभ अवश्य लेवे, उन्होंने आगामी लू – तापघात को दृष्टिगत रखते हुए पोकरण चिकित्सा संस्थान पर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, उन्होंने सभी वार्डो में कूलरो की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा प्रदान की जाने वाली मातृ एवम् शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण , परिवार कल्याण, एनीमिया कार्यक्रम, मलेरिया क्रेश कार्यक्रम, हेड काउंट सर्वे अंतर्गत संपादित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने मलेरिया रोकथाम कार्यक्रम अंतर्गत घरों में सर्वे के दौरान बुखार के रोगियों की ब्लड स्लाइड लेने, लंबे समय से पानी से भरे गमलों, परिंडो और फ्रिज की ट्रे आदि को खाली करवाने तथा क्षेत्र में एंटी लार्वा गतिविधियों का समय पर आयोजन करने के निर्देश दिए, डॉ पालीवाल ने जिला अस्पताल पोकरण में एक ओर दवा वितरण केंद्र का संचालन प्रारंभ करने के लिए पीएमओ को निर्देशित किया, उन्होंने टीकाकरण से वंचितों को टीकाकरण से शत प्रतिशत लाभान्वित करने के , कार्मिकों को आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने साथ ही मौसमी बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के संबंध में सार्थक प्रयास कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ,उन्होंने टीकाकरण व संस्थागत प्रसव की लाइन लिस्टिंग भी शत प्रतिशत पूर्ण करवाने तथा मिसिंग डिलीवरी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Exit mobile version