*चुनावी जंग के शंखनाद के साथ चुनावी जनसंपर्क हुआ तेज* *कम्प्यूटर जगत मनीष कुमार तिवारी हाटा कुशीनगर* लोकसभा चुनाव 2024 के तहत होने वाले सातवें चरण के चुनाव क्रम में कुशीनगर जनपद में 1 जून को मतदान होना सुनिश्चित है ।जिसको देखते हुए दूसरी बार चुनाव जीतने के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे द्वारा अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह से शाम तक जनपदवासियों से जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में अहिरौली मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में शक्ति संयोजक प्रमुख जितेंद्र त्रिपाठी के अगुवाई में रविवार को लोकसभा प्रत्याशी विजय दुबे ने मुंडेरा , सेन्दआर , बरवाबाबू आदि बहुत से गांव में जाकर लोगों से जन संपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान विजय दुबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा विकास के कार्य करने में कीर्तिमान बनाए हुए हैं। इनके द्वारा लोगों के उत्थान के लिए बहुत से जनकाल कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं । जिससे देश व प्रदेश की जनता लाभाविन्त हो रही है । इसीलिए इस लाभ को लंबे समय तक चलने व देश प्रदेश में विकास की गंगा बहाने लिए कमल का बटन दबाकर पुर्ण बहुमत से एक बार फिर मोदी सरकार को लाना हैंइस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया तिवारी, सन्तोष तिवारी , विशाल पांडेय , डाक्टर रबिस सिंह, मोनू, सोनू , चन्दन गुप्ता , विद्यासागर चौरसिया आदि बहुत से लोग जनसंपर्क में शामिल रहे ।