Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चंद्रशेखर

बलिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जयंती पर बुधवार को भाजपा नेता अरविन्द सिंह सेंगर की तरफ से मधुबनी स्थित पेट्रोल पंप पर विचार गोष्ठी हुई। अरविन्द सिंह सेंगर ने चंद्रशेखर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में नेता तो बहुत है लेकिन चंद्रशेखर जैसा व्यक्तित्व बहुत चुनिदा लोगों ने अर्जित किया। उन्होंने अपने साथ कई युवाओं को राजनीति में लाने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया चाहे वे रामगोविंद चौधरी, गौरी भइया हो या राजधारी सिंह। कहा कि चंद्रशेखर बलिया से लोकसभा का चुनाव भले ही लड़ते हो लेकिन उनके चाहने वाले मुल्क के हर कोने में मौजूद थे। उनकी जैसी बेबाकी बहुत कम लोगों में ही देखी जाती है। विजय बहादुर सिंह ने सरकार से चन्द्रशेखर को भारत रत्न देने की मांग की।गोष्ठी में प्रेमशंकर सिंह विजय सिंह, अरुण सिंह निर्भय सिंह गहलौत निर्भय नारायण सिंह ओमप्रकाश सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version