Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

खूड़ में रामनवमी के उपलक्ष्य पर निकली शोभायात्रा

खूड़. रामनवमी के अवसर पर बुधवार को खूड़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान खूड़ से प्रारंभ हुई जो मुख्य बाजार होते हुए श्री सीताराम मंदिर पहुंची जहां पर आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

वहीं युवाओं ने शोभायात्रा में भगवान श्री राम के भजनों पर जमकर डांस किया। भगवान श्री राम के भजनों से पूरा कस्बा गूंज उठा। वहीं भगवा झंडा हाथ में लेकर युवाओं ने जय श्री राम का उद्घोष लगाया। कस्बे के व्यापारियों और आमजन ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर श्यामसुंदर खैतान, कौशल मिश्रा, विष्णु मिश्रा, पुरूषोत्तम अग्रवाल, संदीप खैतान, दीपक शर्मा, हरत कुमार, विष्णु खैतान, दिनेश कुमार, अजय जांगिड़ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version