Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रामनवमी के लेकर बिजली रहेगी बाधित

सीवान:रामनवमी महापर्व को लेकर सीवान शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए गांधी मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा सीवान शहर के कई मार्गों से निकलने को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरा शहरी इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज बिजली आपूर्ती बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि उक्त समय के अंदर पानी से जुड़ा काम और जरूरत काम में लिए पानी को स्टॉक कर लें।जानकारी के अनुसार सीवान में राम नवमी जुलूस को लेकर शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में भी पावर कट किया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने इसकी सूचना दी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला में दोपहर से ही बिजली बाधित रहेगी। वहीं जुलूस खत्म होने के बाद फिर से बिजली बहाल करी जाएगी। इसके लिए विभाग की और टीम बनाकर काम किया जाएगा। जुलूस के अनुसार हर इलाके में बिजली की कटौती की जाएगी। जेई ने बताया की बिजली के कारण कोई अप्रिय घटना ना हो। इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि विभाग ने कटौती को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसके पहले सभी जरूरी काम कर लें।

Exit mobile version