Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या

हरदोई। जनपद की लोनार कोतवाली क्षेत्र के भदना गाँव के रहने बाले छोटकन्नू हरियाणा मे नौकरी करता था कुछ दिन पूर्व ही घर आया था, खुलासे मे पता चला है पति पत्नी का आपस मे आये दिन विवाद चलता रहता था। मृतक के परिवार के ही मधुरपाल से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था छुटकन्नू इस बात का विरोध करता था, मृतक की पत्नी छोटी बिटिया ने अपने प्रेमी मधुरपाल के साथ मिलकर अपने प्रेमी क़ो गेंहूँ काटने के लिये खेत पर बुलाया जहां मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी पहले से ही घात लगाये बैठे थे। लोहे की राड से पीट पीट कर छुटकन्नू की हत्या कर दी आरोपित मधुरपाल जल्दबाजी मे अपनी चप्पल घटना स्थल पर भूल गया और मृतक छुटकन्नू की चप्पल पहनकर चला गया मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेनसिक टीम ने मौके की जाँच की 3 दिन बाद हरदोई एसओजी टीम और लोनार पुलिस ने आलाक़त्ल लोहे की रॉड व मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी क़ो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version