Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान की हुई समीक्षा

हरदोई।जनपद में एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चल रहा है | इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई |
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिय सभी विभागों की सक्रियता एवं सहभागिता आवश्यक है | मच्छरों से बचाव के लिए पंचायती राज विभाग गाँवों में तथा नगर विकास विभाग शहरों में एंटी लार्वा का छिड़काव तथा फॉगिंग कराए | हीट वेव के मद्देनजर सभी गांवों में अतिरिक्त पीने के पानी की व्यवस्था की जाए | इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों(सीएचसी) पर हीट वेव की स्थिति मे इलाज के लिए विशेष वार्ड बनाया जाए तथा अन्य सभी वार्डों में हीट वेव से बचाव के लिए यथानुसार एसी ,कूलर और पंखे लगाए जाएं तथा ही हीट वेव से बचाव के लिए ओआरएस सहित अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि दस्तक अभियान के तहत सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में हर परिवार के सभी सदस्यों की आभा आईडी बनाएं और उन्हें इसके बारे में जागरूक भी करें |

  1. इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी जीतेंद्र सिंह, सभी सीएचसी के अधीक्षक, सभी विभागों के प्रतिनिधि और विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ़ के प्रतिनिधि मौजूद रहे |
Exit mobile version