*एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के अंत में होगा घोषित*
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की एक करोड़ 10 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।
बता दें कि 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस बार 12वीं के विद्यार्थियों को रसायनशास्त्र में दो बोनस अंक भी मिलेंगे। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का लक्ष्य पांच अप्रैल तक रखा गया था, लेकिन समय से मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो सका। शिक्षकों को तेजी से डाटा एनालिसिस कर मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस माह के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट घोषित किया जा सके।
