Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो को किया गिरफ्तार

 

 

राठ—— थाना जलालपुर क्षेत्र चन्दा डेरा रोड पथरी के जंगल में कुछ लोगों द्वारा नाजायज असलहा बनाने की सूचना के पर पुलिस ने छापा मार भारी संख्या में अर्ध निर्मित तमंचे व उपकरण बरामद किये। इस दौरान पुलिस ने इस गोरख धंधे को अंजाम दे रहे दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिज मोहन सरोज ने बताया कि आज सुबह तड़के मुखबिर की सूचना पर चंदा के डेरा के पास स्थित पथरी के जंगल में छापा मार कर उन्होंने अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गाँव निवासी चन्द्रभान विश्वकर्मा पुत्र बाबूराम विश्वकर्मा व मझगवां थाना के ग्राम टोला रावत निवासी विन्दा राजपूत पुत्र महिपाल राजपूत को भारी मात्रा में अवैध निर्मित व अर्द्धनिर्मित शस्त्र/कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने वाले उपकरणों सहित मौके से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त से पूछताछ के दौरान बताया गया कि उन लोगो के द्वारा स्थान बदल-बदल कर विशेषकर जंगलों या खेतों में एकान्त में बने किसी कोठरियों, ट्यूवेल जैसे सुरक्षित स्थानों का चयन करके तमंचा का निर्माण करते है तथा तंमचो को घूम फिरकर मध्य प्रदेश व आस-पास के जनपदों में ले जाकर अच्छे दामों पर बेचा करते थे।

इस धरपकड़ में जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सरोज सहित एसआई सत्यप्रकाश पाण्डेय, एसआई नरेन्द्र कुमार यादव, सिपाही मनोज कुमार,ललित कुमार,अभिषेक मौर्या आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version