Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जनकल्याण सुरक्षा संघ ने बाबा साहब की मनाई जयंती, मिष्ठान किया वितरण।

पीलीभीत। जनपद की तहसील कलीनगर क्षेत्र के गाँव जमुनियां खास जन कल्याण सुरक्षा संघ के कार्यालय पर रविवार को सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वावधान में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न परम् पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया उसके बाद बाबा साहब की तस्वीर पर पदाधिकारियों ने माल्यर्पण कर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि दी एवं उनको नमन किया और उनके बतायें रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह प्रदेश सचिव जिला संरक्षक रामस्नेही वर्मा जिला प्रभारी मूलचन्द पाण्डेय ने बाबा साहब के चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथलेश शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला राजाराम पासवान जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर यादव ग्राम अध्यक्ष जमुनियां ग्राम महामंत्री वीरेन्द्र कुमार जोशी हजारीलाल पासवान दोदराज यादव प्यारेलाल वर्मा शिवनाथ सिंह ठाकुर रामनाथ कश्यप कृष्णपाल पासवान धर्मेंद्र कुमार वर्मा विशन शर्मा अजय यादव आजाद शाह मोहम्मद यूसुफ सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत मे सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

Exit mobile version