Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ईद पर बालकनी में जहां खड़े थे सलमान खान, हमलावरों ने वहीं चलाई गोली! घर के अंदर मिला खोखा: रिपोर्ट

हाइलाइट्स

  • रिपोर्ट में दावा- सलमान खान के घर पर चलाई गई 5 गोलियां
  • एक गोली सलमान के घर की बालकनी की नेट को चीरकर अंदर गई
  • सलमान खान के घर पर रविवार सुबह को अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी
salman khan house firing
ईद पर बालकनी में जहां खड़े थे सलमान खान, हमलावरों ने वहीं चलाई गोली! घर के अंदर मिला खोखा: रिपोर्ट
सलमान खान और उनके फैंस के लिए रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर से हुई है। करीब 5 बजे जब सब नींद की आगोश में थे, बॉलीवुड सुपरस्‍टार के घर पर गोलीबारी हुई। बाइक सवार दो हमलावर आए और गैलेक्‍सी अपार्टमेंट की तरफ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। CCTV फुटेज में जहां दोनों संदिग्‍ध बाइक सवार को हेलमेट पहने हुए देखा गया है, वहीं इस घटना के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमलावरों ने एक्‍टर के घर की बालकनी के उसी हिस्‍से पर गोली चलाई, जहां दो दिन पहले ईद पर वह खड़े होकर फैंस को बधाई दे रहे थे।
सलमान खान की सुरक्षा में यकीनन यह बड़ी चूक है। हालांकि, परिवार के करीबी जफर सरेशवाला का कहना है कि सब ‘सामान्‍य’ है और परिवार इससे डरा हुआ बिल्‍कुल नहीं है। लेकिन ‘आजतक’ की रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले और सिहरन पैदा करने वाले तथ्‍य सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमलावरों ने 4-5 राउंड गोलियां फायर की हैं। इतना ही नहीं, एक गोली सलमान की बालकनी के नेट को चीरते हुए अंदर गई। इस गोली का शेल यानी खोखा एक्‍टर के घर के अंदर से बरामद किया गया है।

जहां ईद पर खड़े थे सलमान, वहीं मारी गोली!

इस घटना के फौरन बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गई। जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गैलेक्‍सी अपार्टमेंट की दीवार पर गोलियों के निशान पाए गए हैं। इससे पहले ANI ने बताया था कि हमलावरों ने तीन गोलियां चलाई हैं। लेकिन नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान के घर की तरफ चार गोलियां फायर की गईं, जिसमें से एक गोली बालकनी की नेट पर लगी। यह गोली वहीं मारी गई, जहां दो दिन पहले ईद पर सलमान खान अपने पिता के साथ खड़े थे।

‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ की दीवार पर मिले गोलियों के निशान, देखिए सलमान खान के घर के बाहर का माहौल

दो गोलियां दीवार पर, एक ख‍िड़की के नीचे लगी

सलमान खान के घर पर जो चार गोलियां चलाई गईं, उनमें से एक गोली एक्‍टर के घर की खिड़की के नीचे वाले हिस्‍से में लगी। बाकी की दो गोलियां आस-पास की दीवारों पर लगी। इन चार के अलावा एक पांचवीं गोली भी चलाई गई, जो वहीं जमीन पर गिर गई। हालांकि, अभी तक पुलिस की तरफ से गोलियों को लेकर इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

‘फायरिंग से डरा नहीं है सलमान का परिवार’, करीबी जफर सरेशवाला ने बताया हाल

सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने दी है धमकी

जाहिर है, सलमान खान के घर पर हुई इस गोलाबारी से उनके करोड़ों फैंस की चिंता बढ़ गई है। ऐसा इसलिए भी कि सुपरस्‍टार को बीते कुछ महीनों में लगातार जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई उनकी जान के पीछे हैं। सरकार ने सुध लेते हुए सलमान खान को Y + सुरक्षा भी दी है। बावजूद इसके रविवार की सुबह जो हुआ है, वह करोड़ों फैंस के लिए सिहरन पैदा करने वाला है।

Exit mobile version