Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हरियाणा : महिला ने की दुकानदार की हत्या कहा-सपने में देवी ने मांगी थी नरबलि….

हरियाणा के अंबाला में एक महिला ने कथित तौर पर एक दुकानदार की हत्या कर दी। महिला ने कहा कि सपने में उसे एक देवी दिखाई दीं और उन्होंने नरबलि देने की मांग की थी, जिसके चलते उसने यह कृत्य किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महेश गुप्ता (44) का शव प्रिया नाम की महिला के घर पर पाया गया, जिसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बताया है। यह घटना बुधवार को हुई थी।

 

पुलिस ने बताया कि गुप्ता महिला से परिचित था, जो पूर्व में उसकी दुकान पर काम करती थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनमें प्रिया, उसका भाई हेमंत और भाभी प्रीति शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अंबाला छावनी के कच्चा बाजार निवासी गुप्ता के पैरों और कानों के नीचे के हिस्से में चोट के निशान हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ करने पर यह खुलासा हुआ कि नर बलि दी गई थी। प्रिया ने पुलिस को बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से एक देवी उसके सपनों में आकर नर बलि देने की मांग कर रही थी। पडाव पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और उन्हें हिरासत में देने का अनुरोध किया जाएगा।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Exit mobile version