Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चार्जिंग पर लगा था इलेक्ट्रिक स्कूटी, अचानक हो गया विस्फोट ब्लास्ट की चपेट में आने से झुलसी लड़की इलाज के दौरान चली गई जान…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बड़ा मामला सामने आया है। यहां चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के चपेट में आने से एक लड़की झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। यह घटना चंद्रपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया गया था। इस दौरान उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से एक लड़की झुलस गई। अफरा-तफरी में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रायपुर रेफर किया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Exit mobile version