ताज़ा ख़बरें

पोकरण में बदला मौसम:शाम तेज हवा के बाद बरसे बादल

लोगों को गर्मी से मिली राहत

पोखरण

पोकरण क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक बदले मौसम के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आपको बता दें कि गत कई दिनों से भीषण गर्मी के मौसम के कारण आमजन का बेहाल हो रहा था। शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी।

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मौसम ने पलटा मारा और तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। इसके बाद तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश का दौर करीब आधे घंटे तक जारी रहा। जिससे जगह-जगह पानी जमा हो गया। पोकरण क्षेत्र में कई जगह बारिश हुई है। पोकरण के गोमट, रामदेवरा, मावा सहित कई इलाक़ों में शाम को बादल बरसे

तेज गर्मी और उमस से मिली राहत
पोकरण क्षेत्र में पिछले कई दिन से तेज गर्मी और उमस के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त था। गर्मी के इस मौसम में शुक्रवार शाम को हुई बारिश से आमजन के चेहरे पर राहत दिखी। वहीं मौसम के ख़ुशग्वार होने पर शाम को लोग सड़कों पर बाहर निकले।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!