Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन तहसील लालगंज के बार चुनाव के कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह चौहान व महामंत्री पद पर राजबहादुर मौर्य विजयी घोषित हुए।

प्रत्येक वर्ष बार एसोसिएशन लालगंज के चुनाव द्वारा नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाता है।

लालगंज रायबरेली -विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन तहसील लालगंज ने बार चुनाव करा कर नयी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।बार चुनाव के कड़े मुकाबले में जहां वीरेंद्र सिंह चौहान 61मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं वहीं महामंत्री पद पर राजबहादुर मौर्य भी 61 मत पाकर विजय का सेहरा अपने सिर पर बांध लिया है। कोषाध्यक्ष पद पर इंदु प्रकाश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हुए कांटे की टक्कर में नरेन्द्र कुमार विजयी घोषित हुए। सभी अधिवक्तागणो ने विजय घोषित हुए सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!