Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पाकिस्तान : परिवार के 7 लोगों की हत्या, आर्थिक तंगी से परेशान शख्स बना खूनी…

पाकिस्तान। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में अब आम जनता परिवार खत्म करने तक पर उतारू हो गई है। ताजा घटना में एक शख्स ने अपने 7 बच्चों और बीवी पर कुल्हाड़ी चला दी। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि आरोपी शख्स ने आर्थिक परेशानियों और भोजन की कमी के चलते यह कदम उठाया है।

खबरें आती रही हैं कि पाकिस्तान में दवा-भोजन जैसी बुनियादी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी शख्स सज्जाद खोखर ने पत्नी के साथ 7 नाबालिग बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया है। खबर है कि आरोपी आर्थिक मुद्दों के चलते काफी परेशान रहता था और पत्नी से झगड़ा भी किया करता था। फिलहाल, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वालों में खोखर की 42 वर्षीय पत्नी कौसर, चार बेटियां और तीन बेटों का नाम शामिल है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, खोखर ने कुल्हाड़ी से सभी को मार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि उसने गुनाह भी कुबूल कर लिया है और यह दावा किया है कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वह बच्चों को आगे और भोजन नहीं करा सकता था।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Exit mobile version