Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

**प्रेस विज्ञप्ति* *थाना अमरपाटन दिनांक 11.04.2024* *आत्महत्या का दुष्प्रेरण व ki दहेज प्रताड़ना के 02 फरार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया*

**प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना अमरपाटन दिनांक 11.04.2024*
*आत्महत्या का दुष्प्रेरण व ki दहेज प्रताड़ना के 02 फरार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन , श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मुकेश कुमार वैश्य एवं SDO(P) अमरपाटन शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरपाटन निरी0 खगेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व मे अपराधो पर नकेल कसने के तारतम्य मे लगभग 06 माह से फरार 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है*
संक्षिप्त विवरणः- थाना अमरपाटन के मर्ग क्र. 111/23 धारा 174 जा.फौ की मृत्तिका क्षमा अग्रवाल पति अंकित अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी अमरपाटन थाना अमरपाटन की मर्ग जांच पर अंकित अग्रवाल देवर अर्पित अग्रवाल एवं सास श्रीमती रानी अग्रवाल निवासी अमरपाटन के विरुद्ध धारा 306, 498ए, 34 ताहि का प्रथम दृष्टया अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 617/23 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे उक्त आरोपीगण कायमी दिनांक से अपने सकूनत से फरार थे जिनकी पता तलास हेतु हर संभव प्रयास किये गये किन्तु आरोपीगण दस्तयाब नही हुये । आज दिनांक 10.04.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मामले के आरोपी अंकित अग्रवाल एवं अर्पित उर्फ अक्षय अग्रवाल रामनगर तिराहा मे कहीं जाने के लिये खड़े हुये है । उपनिरी0 आकाश बागड़े द्वारा थाना स्टाफ के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीगणो को अभिरक्षा मे लिया जाकर नाम पूछताछ की गई जिन्होने नाम अंकित अग्रवाल पिता केदार प्रसाद अग्रवाल उम्र 36 साल एवं अर्पित उर्फ अक्षय अग्रवाल पिता केदार प्रसाद अग्रवाल उम्र 29 साल दोनो निवासी वार्ड नं 15 अमरपाटन अग्रवाल धर्मशाला के सामने रीवा रोड अमरपाटन का होना बताये । आवश्यक अनुसंधान कार्यवाही कर आज पेश माननीय न्यायालय अमरपाटन किया गया है ।
सराहनीय भूमिका
निरी. के0पी0 त्रिपाठी थाना प्रभारी अमरपाटन, उनि0 आकाश बागड़े, आर0 712 आशुतोष यादव, आर0 219 उत्कर्ष वर्मा, आर0 366 आशीष रावत

Exit mobile version