Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के परिचय पर जारी करने के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम नामित 

‘ प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के परिचय पर जारी करने के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम नामित

 

पर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 – अलीगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन प्राप्त करने , संवीक्षा , अभ्यर्थिता वापसी का कार्य समाप्त होने के उपरान्त निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को प्रारूप -7 क में अन्तिम रूप दिया जा चुका है । उन्होंने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों सूची जारी होने के उपरान्त अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के परिचय पत्र जारी किये जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों से प्राप्त होने वाले आवेदनों के आधार पर नियमानुसार निर्वाचन अभिकर्ताओं की नियुक्ति व परिचय पत्र जारी किये जाने से संबंधित समस्त कार्य सम्पादन के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम ( मो 0 9454417748 ) नियुक्त किया गया है , जो आयोग के दिशा निर्देशानुसार कार्य को सम्पादित करायेंगे ।

Exit mobile version