Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान, खुरई शहरी थाना पुलिस ने 3 किलो गांजे साथ किया आरोपी को गिरफ्तार

सागर। पुलिस अधीक्षक जिला सागर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये गये विशेष अभियान के दौरान थाना खुरई शहर पुलिस को दिनांक 10.04.24 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो पीले रंग की शर्ट पहने है, पठारी चौराहा बायपास रोड खुरई के पास बैठा है और एक सफेद रंग के थैला मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे है। उक्त सूचना की तस्दीक पर थाना खुरई शहर की पुलिस द्वारा दबिस दी आरोपी घनश्याम पिता मंगल अहिरवार उम्र 40 साल निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी बार्ड खुरई से 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा कीमती करीबन 30,000 हजार रूपये का बरामद किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया,

पुलिस अधीक्षक जिला सागर अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उइके एवं SDOP खुरई सचिन परते के नेत्रत्व में की गई कार्यवाही।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुरई शहर शशि विश्वकर्मा, उनि गौरव गुप्ता, प्र.आर. 861 महिपाल, आर.658 राजा बेदी, प्र.आर.206 भगवानदास शिवहरे, आर. 1537 सूरज शर्मा, आर. 1329 जयेन्द्रसेंगर, आर. 1747 सोनूराज, आर. 1585 नाहर, की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version