Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

खासपुर जमुनिया से मां यशवंत्री देवी दरबार को भक्तों का जत्था हुआ रवाना।

पीलीभीत। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम पंचायत खासपुर जमुनिया से भक्तो का एक जत्था ग्राम पंचायत में स्थित अनेक स्थानों पर पूजा अर्चना करके मां यशवंत्री देवी के लिए रवाना हुआ।
जिला पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खासपुर जमुनिया से हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ भक्तों का जत्था मां यशवंत्री देवी के दरबार के लिए रवाना हुआ। सभी भक्तजन माता के भजनों पर झूमते गाते नजर आए। माता के दरबार के लिए भक्त जनों की टोली में सचिन वर्मा, राकेश पासवान, पप्पू पासवान, बृजेश कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, मनोज वर्मा,विजय वर्मा,रामखिलावन कुशवाहा, मनोज वर्मा, महेंद्र वर्मा,
ओमकार वर्मा,सर्वेश यादव, अर्जुन यादव,रामनाथ कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, सियाराम कुशवाहा, पूनम कुशवाहा, प्रांजल यादव, अनुज यादव, सुमन यादव, देवेश यादव, पूजा वर्मा, ललित वर्मा, कमलेश वर्मा, राम कुमारी, अंशिका, कोमल, संध्या, आदित्य वर्मा आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version