Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गढ़वा स्थित सी०आर०पी०एफ० की 172वीं बटालियन मुख्यालय में को शौर्य दिवस मनाया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा से

गढ़वा स्थित सी०आर०पी०एफ० की 172वीं बटालियन मुख्यालय में को शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नृपेन्द्र कुमार सिंह, कमाण्डेंट ने सभी अधिकारियों व जवानों को शौर्य दिवस की महान वीरगाथा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल 1965 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की द्वितीय वाहिनी की एक छोटी सी टुकडी ने पाकिस्तानी इन्फेन्ट्री ब्रिगेड द्वारा सरदार पोस्ट रन ऑफ कच्छ (गुजरात) पर किए गए आक्रमण को पूरी तरह से विफल कर दिया एवं उन्हें पीछे लौटने पर मजबूर कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 34 जवान मारे गये एवं 04 को जिंदा पकड़ लिया गया। इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 07 योद्धाओं ने सर्वोच्च बलिदान दिया। सी०आर०पी०एफ० द्वारा किए गए इस अदम्य साहस की वीरगाथा को इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है, इससे हमें निरन्तर प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

और ऐसे अनेकों सी०आर०पी०एफ० की वीरगाथा

 

इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित है।

 

इस अवसर पर गढ़वा जिले से सी०आर०पी०एफ० के शहीद सिपाही/जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक (मरणोपरांत), ग्राम वेवरिया (अटौला) के पिता अरविन्द तिवारी सहित इस वाहिनी में पदस्थ यू० आर० रामेश्वरम्, उप कमाण्डेंट, नीरज कुमार, सहायक कमाण्डेंट एवं सिपाही/जीडी शीतल सिंह जिन्हें सेवा के दौरान उनके वीरता के लिए “पुलिस मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है को सम्मनित किया गया। उक्त समारोह के दौरान उपरोक्त के अलावा 172 बटा० के अमरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ०. आस्था कोहली, वरीष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सूबेदार मेजर रणवीर सिंह, निरी/मंत्रा० राजकुमार निरी/मत्रा० सिद्धनाथ सिंह, निरी/ जीडी अमरजीत पाण्डेय, निरी/ जीडी प्रदीप कुमार सहित 172 बटालियन के अन्य जवान भी उपस्थित थे।

Exit mobile version