Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा चैत्र नवरात्रि पर्व नौ दिनों तक रहेगी गरबों की धुन

अमित पाटीदार/सारंगी 

सारंगी नगर में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है आज सुबह माताजी मंदिर से कलश यात्रा निकली गई पावागढ़ से पैदल मां की ज्योत लेकर पधारे सभी भक्तों का नगर में पहूचने पर जोरो से स्वागत किया गया कलश यात्रा बैंड बाजे एवं तासे के साथ पूरे नगर में निकाली गई जिसमे सैकड़ो की संख्या में मां के भक्त भजनों पर नृत्य करते हुए मां की भक्ति मस्त थे कलश यात्रा में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित हुए कलश यात्रा एवं मां की ज्योत का पूरे नगर में पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया

नवरात्री पर श्रद्धालुओं ने रखा उपवास
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं ने अपनी मनोकामना एवम घर में अमन चैन सुख शांति बनी रहे इसके लिए 9 दिन उपवास रखा है। वहीं कुछ महिलाएं एक समय का उपवास रख रही हैं, तो कुछ महिलाओं ने दोनों वक्त का और कुछ महिलाओं ने 9 दिन का निर्जला उपवास भी रखा हुआ हैं। मंदिरों में पूजा करने आई महिलाओं ने बताया कि नवरात्रि पर उपवास रखने से मन की शांति के साथ-साथ मां की कृपा से मनोकामना पूर्ण होती हैं।

Exit mobile version