Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बंशीधर नगर से  , पिछले दो दिनों में अलग अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

बंशीधर नगर से

पिछले दो दिनों में अलग अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों ने तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की देर रात बंशीधर नगर के महदेइया ग्राम स्थित पलामू के भंडार थाना क्षेत्र के बरिगावा ग्राम निवासी चिंटू दुबे गिर कर घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहा चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल चिंटू दुबे अपने रिश्तेदार थाना क्षेत्र के सुलसुलिया ग्राम जा रहे थे। दूसरी घटना धुरकी मार्ग में मंगरदह ग्राम के समीप घटा। जहा धुरकी थाना क्षेत्र के डोल ग्राम निवासी घुरन राम का 25 वर्षीय पुत्र संजय राम घायल हो गया।स्थानीय लोगो ने घायल को अनुमंडल अस्पताल लाया जहा चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

Exit mobile version