Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शादी से 10 दिन पहले बाइक, चेन और कैश मांगा:दूल्हे की डिमांड पर दुल्हन पक्ष ने की शिकायत, मां और लड़के पर मुकदमा दर्ज

कौशांबी में दूल्हे और उसकी मां पर मुक़दमा दर्ज किया गया है। दुल्हन के पिता से आरोपियों ने शादी के 10 दिन पहले दहेज में बाइक, सोने की चेन और 50,000 रुपए की मांग की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी मां बेटे फरार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।

Exit mobile version