Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सोनवानी विद्युत उपकेंद्र पर पैनल लगने से दर्जनों गांव को मिलेगी बिजली कटौती से राहत

बलिया। विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से जुड़े सभी गांवों में आज के दिन 10 बजे से लेकर लगभग रात करीब नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई कमलेश कुमार ने बताया कि फिटर पर जर्जर हो चुके पैनलों को बदल कर नया पैनल लगाया जाएगा तथा मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते आज सोमवार के दिन फिटर बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि गर्मी व बरसात के दिनों में आए दिन फाल्ट के चलते जो विद्युत बाधित हो जाती है। उसे समाप्त किया जाए ताकि जनता को सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई मिल सके।

Exit mobile version